{"_id":"132-55905","slug":"Shimla-55905-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये पब्लिक है, सब जानती है : धूमल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये पब्लिक है, सब जानती है : धूमल
Shimla
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। आपदा पर कांग्रेसी नेताओं के बयान पर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के नेताओं को यह भ्रम हो गया है कि मीडिया में गलत बयान देकर पब्लिक को गुमराह किया जा सकता है, लेकिन पब्लिक सब जानती है।
धूमल ने कहा कि आज जनता नेताओं से ज्यादा जागरूक है। हर बात को समझती है। खासकर के तब जब उनके घर, पशुशालाएं, रास्ते, सड़कें व पुल नष्ट हो जाए। तब कांग्रेस नेताओं के बयान उन्हें राहत नहीं, बल्कि उल्टे उनके घावों पर नमक छिड़कते हैं। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस नेता इस बात का उत्तर देंगे कि जिस व्यक्ति की पशुशाला पूरी तरह से तबाह हो गई हो और हिमाचल सरकार उसे केवल 500 रुपये का मुआवजा दिया हो। उससे वह पशुशाला का निर्माण कैसे करेगा? यदि कोई कांग्रेस नेता पांच सौ रुपये में किसी की पशुशाला बनाकर दिखा दे तो जनता उसे भारत रत्न देने की मांग करेगी। धूमल ने कहा कि जहां जानमाल, संपत्ति की भारी क्षति हुई है, वहां कि स्थिति का जायजा लिए बगैर ही बयानबाजी की जा रही है। राजीव गांधी सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने के लिए जो संविधान में 73वां संशोधन पारित किया गया था, उसे निरस्त करने के लिए ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार उठा रही है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि ऐसे फरमान को सरकार वापस ले।