फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हिमाचल में खोजे जाएंगे बाढ़ संभावित क्षेत्र

हिमाचल में खोजे जाएंगे बाढ़ संभावित क्षेत्र

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल में बाढ़ से तबाही मचाने वाले क्षेत्रों को खोजा जा रहा है। लगभग डेढ़ सौ नदी-नालों और खड्डों का पहली बार वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। इनके किनारों की वैज्ञानिक जांच होगी। फ्लड प्रोन क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा। यह सर्वेक्षण सतलुज, ब्यास, रावी, चंद्रभागा और यमुना जैसी बड़ी नदियों पर तो होगा ही, साथ ही बाढ़ की आशंका से युक्त ऐसी बड़ी नदियों में मिलने वाली उपनदियों, नालों और खड्डों पर भी होगा। यह वैज्ञानिक सर्वेक्षण राज्य सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग, केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूमिगत जल बोर्ड कर रहे हैं। इसी सर्वेक्षण को आधार बनाकर केंद्रीय योजनाओं में बजट मांगा जाएगा। इससे जरूरी एहतियात बरत सकेंगे। ऐसे क्षेत्रों का अब तक आंशिक अध्ययन केवल सतलुज पर हुआ है। अब तमाम प्रमुख नदियों पर होगा। आठ अगस्त को फ्लड प्रोन क्षेत्रों के लिए गठित क्षेत्रीय कमेटी की पहली बैठक शिमला में होगी।
विज्ञापन


बॉक्स
‘हिमाचल में पहली बार सभी प्रमुख नदियों, नालों के किनारों पर फ्लड प्रोन क्षेत्रों की वैज्ञानिक असेसमेंट होने जा रही है। कमेटी की आठ अगस्त की पहली बैठक के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।’ -विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed