{"_id":"132-54105","slug":"Shimla-54105-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने डकारा आटे का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसने डकारा आटे का कोटा
Shimla
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी के हजारों परिवारों का सस्ते आटे का कोटा लैप्स हो गया है। डिपुओं में आटा नहीं मिल रहा है। कल से नया (जुलाई) महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में यह कोटा लैप्स हो जाएगा। हैरानी है कि डिपु संचालक आटा न होने का तर्क दे रहे हैं, इधर विभाग कह रहा सप्लाई दी है। सवाल है फिर आटा कहां है। कहीं कोई गोलमाल तो नहीं हुआ है। आखिर कौन हजारों परिवारों के आटे का कोटा डकार गया है ?
डिपु संचालकों का कहना है कि 20 जून के बाद से आटे की सप्लाई नहीं हुई है। राशन कार्ड धारक बाजार से महंगी दरों पर आटा खरीदने को मजबूर हैं। मंगलवार से जुलाई माह शुरू हो जाएगा। ऐसे में सोमवार को जून माह का राशन कोटा लैप्स हो जाएगा। जुलाई में पुराना कोटा नहीं मिलेगा। विभाग की इस कार्यप्रणाली से उपभोक्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मिडिल बाजार के यशपाल ने बताया है कि 25 जून से डिपु में रोजाना जा रहे हैं लेकिन आटे की सप्लाई नहीं मिल रही।
डिपु संचालक ने बताया है कि गोदाम से सामान नहीं आ रहा है। जाखू के मनोज कुमार का कहना है कि मंगलवार से जुलाई माह शुरू हो जाएगा। फिर जून का कोटा नहीं मिलेगा। विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा। छोटा शिमला के पवन ठाकुर, केएल शर्मा, खलीणी के राजकुमार, अजीत ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुए जून के कोटे से छूट चुके लोगों को जुलाई में अतिरिक्त कोटा देने की मांग की है। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक रमेश गंगोत्रा ने कहा है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। सभी डिपुओं को पर्याप्त कोटा दिया गया है। डिपु संचालक अगर राशन नहीं दे रहे हैं तो विभाग के शिमला दफ्तर में फोन नंबर 2657022 पर फोन कर लोग शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
---
जितना मिलेगा उतना ही दें सकेंगे
शहर के राशन डिपु संचालकों का कहना है कि विभाग की ओर से जितना कोटा मुहैया करवाया गया था, उतना बांट दिया गया है। जब सप्लाई ही नहीं मिलेगी तो वह कहां से उपभोक्ताओं को देंगे।
---
बाजार में दाम तीन गुणा मंहगा
राशन डिपुओं में आटा प्रति किलो साढे़ आठ रुपये किलो के हिसाब से मिलता है। जबकि, बाजार में आटा 20 रुपये प्रति किलो से बिकना शुरू होता है। सस्ते कोटे का आटा नहीं मिलने के चलते उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।