{"_id":"132-52950","slug":"Shimla-52950-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Shimla
Updated Mon, 26 May 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से रविवार को मौसम सुहाना हो गया। बारिश से तापमान गिरावट आई है। इससे शिमला घूमने आए पर्यटकों ने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। सोमवार को भी प्रदेश के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतर इलाकों में बदली छाई रहेगी और मैदानी इलाकों में भी गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने की संभावना है। रविवार को शिमला में दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और करीब छह बजे शिमला में बारिश शुरू हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शिमला का अधिकतम तापमान 26.3, सुंदरनगर 35.1, भुंतर 32.0, कल्पा 20.0, धर्मशाला 30.2, ऊना 39.4, नाहन 35.2, सोलन 32.2, कांगड़ा 35.9 और मनाली का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 27 मई के बाद मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। उन्होंने बताया कि 31 मई तक मौसम के सामान्य रहने के आसार हैं।
विज्ञापन