{"_id":"132-52426","slug":"Shimla-52426-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अपहरण की गुत्थी सीबीआई सुलझाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के अपहरण की गुत्थी सीबीआई सुलझाएगी
Shimla
Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी शिमला से छात्रा के अपहरण मामले की पुलिस की नाकामी के बाद अब सीबीआई जांच करेगी। पुलिस एक साल तक अंधेरे में तीर मारती रही और अनट्रेस रिपोर्ट बनाकर मामले को बंद कर दिया गया। पुलिस की जांच से असंतुष्ट छात्रा के पिता और भाई ने हाईकोर्ट के समक्ष सीबीआई जांच की मांग की थी। कोर्ट के आदेश की प्रति शिमला स्थित सीबीआई थाने में पहुंच चुकी है। अब सीबीआई कभी भी नई एफआईआर दर्ज कर सकती है।
साल भर पहले छात्रा एमए और जम्मू से बीएड करने के बाद यूनिवर्सिटी से प्राइवेट डिप्लोमा कर रही थी। छात्रा का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। इस छात्रा के अपहरण का आरोप शिमला के एक छात्र और बिलासपुर के युवक पर लगा था। दोनों के खिलाफ मार्च 2013 में छोटा शिमला थाने में हत्या के उद्देश्य से अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार भी किया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष और गंभीर जांच नहीं की, जिसका नतीजा ये निकला की दोनों ही आरोपी कोर्ट से रिहा हो गए। सीबीआई के पास जांच के लिए मामला पहुंचने के बाद परिजनों को बेटी के मिलने और न्याय मिलने का आस जगी है।
कोट:
शीघ्र दर्ज होगी एफआईआर
हाल ही में कोर्ट से फाइल थाने पहुंची है। इन मामलों में शीघ्र ही एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी जाएगी।
डॉ. अरमानदीप सिंह, एसपी, सीबीआई शिमला।
इनसेट:
नए सीबीआई प्रमुख ने संभाला कार्यभार
सीबीआई के शिमला थाने के नए एसपी डॉ. अरमानदीप सिंह ने कमान संभाल ली है। जम्मू में एसपी सीबीआई एंटी क्रप्शन रहे डॉ. सिंह प्रदेश के दूसरे सीबीआई प्रमुख होंगे।