फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   इस बार बीबीए/बीसीए में भी रूसा

इस बार बीबीए/बीसीए में भी रूसा

Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। बीते सत्र से कॉलेजों में रूसा लागू करने के बाद इस सत्र से सभी यूजी प्रोफेशनल कोर्सों में भी इसे लागू किया जा रहा है। बीते सत्र में विवि ने बीसीए और अन्य प्रोफेशनल, सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स में भी रूसा लागू करने के आदेश कॉलेजों को दिए थे। अधिकतर कॉलेजों ने नए सत्र की जून में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में बीबीए/बीसीए एवं अन्य शेष बचे स्नातक प्रोफेशनल, सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स में रूसा में प्रवेश देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अलग से प्रोस्पेक्टस छपवाने की प्रक्रिया जारी है। यूजी कक्षाओं में रूसा लागू करने के बाद अब प्रोफेशनल कोर्सों में इसे लागू करने में कोई बड़ा बदलाव भले ही न लाया जाए, मगर अब इन कोर्सों की वार्षिक परीक्षा के बजाय सेमेस्टर के हिसाब से परीक्षाएं होंगी। रूसा के तय मानकों के तहत इंटरनल असेसमेंट, हाजिरी, टर्म टेस्ट जैसी प्रक्रिया लागू की जाएगी। प्रदेश के कॉलेजों में बीबीए/बीसीए और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों को रूसा में लाए जाने के फैसले के बाद से अभी तक इन कोर्सों के लिए विवि से नया डिजाइन किया सिलेबस नहीं पहुंचा है। कॉलेजों ने कोर्स में रूसा में प्रवेश देने की तैयारी पूरी कर ली है। हर साल कॉलेजों में हजारों छात्र बीसीए जैसे कोर्स में प्रवेश लेते हैं। उन्हें भी अब रूसा में पढ़ाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

--------------
मेजर और माइनर का झंझट नहीं
बीसीए में यूजी कक्षाओं की तरह मेजर, माइनर और हॉबी सब्जेक्ट का झंझट नहीं होगा। वहीं, बीबीए में क्रेडिट बेस्ट सिस्टम को लागू कर मेजर-माइनर सब्जेक्ट चुनने होंगे। प्रदेश विवि के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के निदेशक प्रो. एसएस नाटा ने माना कि बीबीए में पूरी तरह से रूसा लागू हो जाएगा, जबकि बीसीए में सेमेस्टर सिस्टम होगा।
विज्ञापन

-------
बीते सत्र में थे लागू करने के आदेश
सत्र 2013-14 में रूसा को यूजी में लागू करने के समय प्राचार्यों ने बीसीए जैसे प्र्रोफेशनल कोेर्स में रूसा सेमेस्टर सिस्टम को लागू करने की मांग की थी। इस पर विवि ने अगले सत्र से रूसा लागू करने के आदेश जारी किए थे। संजौली कॉलेज के प्राचार्य डा. जेएस नेगी और कोटशेरा के प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने माना कि इस सत्र से बीसीए कोर्स में भी रूसा का लागू किया जा रहा है। इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed