{"_id":"132-52167","slug":"Shimla-52167-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच कर्मियों की छुट्टियों पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच कर्मियों की छुट्टियों पर रोक
Shimla
Updated Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। गर्मियों में पीने के पानी की व्यवस्था को सुचारु करने के लिए राज्य सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम किए बगैर किसी भी कर्मचारी को ठोस कारण के बिना अवकाश नहीं दिया जाएगा। साथ ही पानी के नए कनेक्शनों पर भी रोक लगाई गई है। राज्य सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता ने सभी मुख्य अभियंताओं को इस साल के गर्मियों में पेयजल आपूर्ति के नए कंटीजेंसी प्लान को लेकर अवगत करवा दिया है। किसी भी तरह का अवकाश फील्ड स्टाफ को नहीं दिया जाएगा, जब तक कि वह बहुत जरूरी नहीं हो। इसके लिए वैकल्पिक प्रबंध करने होंगे। जब तक गर्मियां हैं या पानी की कमी है, तब तक नए पेयजल कनेक्शन भी नहीं दिए जाएंगे। प्रमुख अभियंता आरकेे शर्मा ने पुष्टि की है कि पानी की कमी को लेकर नया कंटीजेंसी प्लान जारी कर दिया गया है।
---
ब्लीचिंग पाउडर की पाक्षिक रिपोर्ट देंगे अधीक्षण अभियंता
शिमला। सभी अधीक्षण अभियंताआें को कहा गया है कि वे इसकी पाक्षिक रिपोर्ट देंगे कि मंडल आधार पर कितना ब्लीचिंग पाउडर मौजूद है। जब भी कोई कनिष्ठ अभियंता को कोई शिकायत मिले तो शिकायतकर्ता को शिकायत नंबर देना होगा। यह भी कहा गया है कि फील्ड स्टाफ को अपनी ड्यूटी ठीक से देनी होगी। किसी भी तरह की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता ऐसे रजिस्टरों पर रैंडम चैकअप करते हैं। सभी हैंडपंप को भी वर्किंग ऑर्डर में रखने के आदेश दिए गए हैं।