फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   उपभोक्ताओं को अब 18 किलो आटा मिलेगा

उपभोक्ताओं को अब 18 किलो आटा मिलेगा

Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में चार माह से आटे के कोटे में चल रहा कटौती का खेल समाप्त हो गया है। ‘अमर उजाला’ के 3 अप्रैल के अंक में ‘आटे में कटौती’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने हरकत में आकर सभी उपभोक्ताओं को 18 किलो आटा देने का फैसला लिया है। अब डिपो संचालकों को 14 किलो की बजाय 18 किलो प्रति राशन कार्ड के हिसाब से चालान काटकर दिया जा रहा है। सस्ते राशन के डिपुओं में अब सभी उपभोक्ताओं को 18 किलो आटा ही दिया जाएगा। अगर किसी उपभोक्ताओं को डिपो संचालक निर्धारित कोटा देने में आनाकानी करता है तो उपभोक्ता जिला नियंत्रक के दफ्तर में फोन नंबर 0177-2657022 पर शिकायत कर सकता है। निदेशक प्रियतू मंडल ने 18 किलो आटा देने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


...
जो पहले ले गए, उन्हें मिलेगा शेष चार किलो आटा
जिन उपभोक्ताओं ने अप्रैल में 14 किलो आटा ले लिया है, उन्हें भी पूरा कोटा मिलेगा। विभाग ने इन उपभोक्ताओं को शेष चार किलो आटे का कोटा देने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन



ऑफिस आकर करें शिकायत
अगर डिपो संचालक आटे का निर्धारित कोटा नहीं देते हैं तो उपभोक्ता उपायुक्त ऑफिस के परिसर में स्थित जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में लिखित में शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर विभाग संबंधित डिपो संचालक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक लाभान्वित
जिला शिमला में गरीबी रेखा से ऊपर वाले डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को 18 किलो आटे का कोटा मिलेगा।

बाजार में दाम तीन गुणा मंहगा
राशन डिपुओं में आटा प्रति किलो साढे़ आठ रुपये किलो के हिसाब से मिलता है जबकि बाजार में आटा 20 रुपये प्रति किलो से बिकना शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed