{"_id":"132-50848","slug":"Shimla-50848-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से मनाली, धर्मशाला दौड़ेगी वोल्वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से मनाली, धर्मशाला दौड़ेगी वोल्वो
Shimla
Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। नवरात्र पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) यात्रियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। शिमला- मनाली और शिमला-धर्मशाला रूट पर एक अप्रैल से वोल्वो सेवा शुरू होने जा रही है। शिमला से मनाली के लिए शाम 7:30 बजे वोल्वो रवाना होगी। जबकि, शिमला से धर्मशाला के लिए वोल्वो की रवानगी का समय रात 9:00 बजे तय किया गया है। वोल्वो बस में शिमला से मनाली का किराया 685 रुपये और धर्मशाला का किराया 520 रुपये तय किया गया है। शिमला-मनाली रूट पर एचआरटीसी की वोल्वो सेवा पहली बार शुरू होने जा रही है। अभी तक इस रूट पर साधारण बसें ही चलती हैं। शिमला-धर्मशाला रूट पर एचआरटीसी की सुबह 9:00 बजे चलने वाली वोल्वो को अब यात्रियों की मांग पर रात 9:00 बजे चलाने का फैसला लिया गया है। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि चुनाव आयोग की अनुमति के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है।
---
शिमला-चंडीगढ़ रूट पर अब टाटा एसी
शिमला-चंडीगढ़ रूट पर दोपहर 2:00 बजे चलने वाली वोल्वो बस के स्थान पर अब टाटा एसी बस चलेगी। यात्रियों की मांग के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
---
शिमला-चंडीगढ़ रूट पर अब टाटा एसी
शिमला-चंडीगढ़ रूट पर दोपहर 2:00 बजे चलने वाली वोल्वो बस के स्थान पर अब टाटा एसी बस चलेगी। यात्रियों की मांग के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है।