फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   छोटा शिमला शिफ्ट होगा कसुम्पटी प्राइमरी स्कूल

छोटा शिमला शिफ्ट होगा कसुम्पटी प्राइमरी स्कूल

Wed, 26 Mar 2014 05:33 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 26 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
शिमला। 23 मार्च को ‘अमर उजाला’ में ‘लंच और वर्दी पर गिर रही मिट्टी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। मंगलवार को संयुक्त निदेशक की अगुवाई में कसुम्पटी प्राइमरी स्कूल के जर्जर भवन का निरीक्षण किया गया। फैसला लिया गया है कि इस स्कूल को अब छोटा शिमला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। विभाग ने छोटा शिमला स्कूल प्रबंधन को पुराने ब्लॉक के तीन कमरे खाली करने के निर्देश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक टीएस नेगी, उप निदेशक एलीमेंटरी कश्मीर सिंह रणौत और उप निदेशक उच्च शिक्षा श्याम सिंह ने निरीक्षण के बाद स्कूल शिफ्ट करने का फैसला लिया है। अधिकारियों की टीम ने प्राइमरी स्कूल के मौजूदा भवन की स्थिति का जायजा लिया और राजस्व विभाग के जर्जर हो चुके भवन को असुरक्षित पाया है।
विज्ञापन

-----
पहले भी यहीं चलता था प्राइमरी स्कूल
2009 से पूर्व प्राइमरी स्कूल इसी पुराने परिसर में चलता था। सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण का कार्य शुरू होने के कारण इसे लोक निर्माण विभाग के नोटिस के बाद खाली करवाकर कसुम्पटी स्थित मुख्य चौक पर राजस्व विभाग के भवन में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जल्द शिफ्ट किया जाएगा स्कूल
उप निदेशक एलीमेंटरी कश्मीर सिंह रणौत ने माना कि स्कूल भवन की खस्ता हालत को देखते हुए स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर के ओल्ड ब्लॉक की धरातल मंजिल में जल्द शिफ्ट किया जाना है। इसके लिखित आदेश जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed