{"_id":"132-50568","slug":"Shimla-50568-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी एंड वी नहीं होंगे माध्यमिक स्कूलों को इंचार्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी एंड वी नहीं होंगे माध्यमिक स्कूलों को इंचार्ज
Shimla
Updated Wed, 26 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। माध्यमिक स्कूलों के इंचार्ज अब सी एंड वी (क्लासिकल एंड वर्निकूलर) टीचर नहीं होंगे। प्रदेश भर में 2278 माध्यमिक स्कूल अलग परिसर में चल रहे हैं। इनमें करीब एक हजार स्कूलों की कमान सी एंड वी टीचर्स को दी गई है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अवर सचिव प्रारंभिक शिक्षा ने इस संबंध में सर्कूलर जारी किया। इसके तहत अब सभी माध्यमिक स्कूलों के इंचार्ज टीजीटी (रेग्यूलर या कांट्रेक्ट) होंगे। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सरकार को प्रपोजल बनाकर भेजा था। जिसे मंजूर कर सर्कू लर जारी किया है। अब उक्त सभी स्कूलों पर टीजीटी चाहे व रेग्यूलर है या फिर कांट्रेक्ट का कंट्रोल रहेगा। जिन स्कू लों में अभी तक सीएंडवी का कं ट्रोल था उन्हें तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा। इनका भी टीजीटी के कम होने के कारण कई बार ऐसोसिएशन ने विरोध भी किया था। शिक्षा निदेशक प्रारंभिक अशोक शर्मा ने बताया कि फिलहाल उनके पास ऐसे कोई निर्देश नहीं पहुंचे है। जैसे ही पहुंचेंगे उस पर आगामी कार्रवाई करते हुए अमल किया जाएगा।
विज्ञापन