{"_id":"132-49664","slug":"Shimla-49664-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलोपा आज करेगी अपना रुख स्पष्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिलोपा आज करेगी अपना रुख स्पष्ट
Shimla
Updated Mon, 03 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिलोपा नेताओं की घर वापसी यानी भाजपा में आने पर सोमवार को होने वाली कोर कमेटी की बैठक में चरचा की जाएगी। बैठक में पार्टी सुप्रीमो महेश्वर सिंह दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं के साथ हुई चरचा के सभी पहलुओं को हिलोपा नेताओं के समक्ष रखेंगे। इसमें पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा की ओर से क्या आफर है, किन बातों पर सहमति बन सकती है, इसका खुलासा किया जा सकता है। राजनीतिक गलियारों में चरचा है कि भाजपा महेश्वर सिंह को वापस लेकर मंडी संसदीय सीट से दांव खेल सकती है। इसके बाद ही महेश्वर सिंह का दिल्ली दौरा और सोमवार को होने वाली पार्टी की कोर कमेटी की बैठक काफी अहम हो गई है।
सूत्र बताते हैं कि पार्टी कोर कमेटी की बैठक में महज सहमति बनाने तक का ही फैसला ले सकती है। इसे अंतिम फैसला लेने के लिए राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलानी होगी। इसके बाद ही पार्टी की ओर से भाजपा मेें जाने या भाजपा कांग्रेस को आगामी चुनावों में चुनावी चुनौती देने पर फैसला हो सकता है। वर्तमान में भाजपा ने मंडी को छोड़कर सभी तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा भी हिलोपा के कोर कमेटी में होने वाले फैसले का इंतजार कर रही है। हिलोपा के नेताओं में वापसी की सहमति बनती है तो भाजपा की ओर से मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी का नाम भी शीघ्र ही तय हो सकता है।
पार्टी के मीडिया प्रभारी टिक्कू ठाकुर ने माना कि सोमवार को कोर कमेटी की बैठक होनी है। इसमें पार्टी के अध्यक्ष दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ हुई चरचा के बारे में अन्य नेताओं को जानकारी देंगे।