फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब बात करते-करते नहीं कटेगा आपका फोन

अब बात करते-करते नहीं कटेगा आपका फोन

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। मोबाइल पर बात करते-करते कॉल कटने की समस्या से परेशान बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर। कॉल ड्रॉप की समस्या हल करने के लिए बीएसएनएल शहर में अलग-अलग स्थानों पर करीब सोलह नए मोबाइल टावर लगाने जा रहा है। बीएसएनएल प्रबंधन का दावा है कि टावर लगने के बाद शहर के लोगों को पेश आ रही समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर के उन क्षेत्रों में जहां बीएसएनएल के उपभोक्ता तो अधिक है लेकिन टावर की क्षमता कम है, वहां नए टावर लगाए जाने हैं। बीते कुछ बरसों में राजधानी में बीएसएनएल के कनेक्शन तो बढ़े हैं लेकिन टावरों की संख्या न बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं को नेटवर्क की दिक्कत से जूझना पड़ रहा है। शहर में बीएसएनएल के नए टावर लगने से जहां कॉल ड्रॉप की समस्या से राहत मिलेगी वहीं नए उपभोक्ता भी बीएसएनएल से जुड़ सकेंगे। शहर में कुछ स्थानों पर टावर लगाने के लिए बीएसएनएल प्रबंधन नगर निगम के संपर्क में है।
विज्ञापन


इन क्षेत्राें में लगेंगे नए टावर
आरटीओ आफिस, घोड़ा चौकी, फिंगास्क इस्टेट, बैम्लोई, निगम बिहार, लोअर खलीनी, विकासनगर, ओक ओवर, आल इंडिया रेडियो, एसबीआई मालरोड, ढली बस स्टैंड, कुफरी बाजार, जतोग कैंट, टुटू, कलेस्टन, समरहिल, टुटीकंडी आईएसबीटी, कसुम्पटी, सब्जी मंडी (लोअर बाजार), इंजन घर, आकलैंड, रेलवे स्टेशन व सांगटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल के दो लाख उपभोक्ता
शिमला में बीएसएनएल के करीब दो लाख उपभोक्ता हैं। अधिकतर कर्मचारी बीएसएनएल की सेवाओं का प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, स्टूडेंट प्लान के चलते भारी संख्या में युवा भी बीएसएनएल से जुड़े हैं।


उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का प्रयास
बीएसएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि शिमला में बीएसएनएल के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए अतिरिक्त टावर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed