{"_id":"57d6f40f4f1c1bef30d4793b","slug":"seedeepio-office-picketed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। सीडीपीओ पडरौना के कार्यालय पर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक काम-काज ठप कर ऐसे ही धरना-प्रदर्शन करती रहेंगी।
पडरौना क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं दिन के दस बजे सीडीपीओ पडरौना के कार्यालय पर एकत्र हुईं और धरना पर बैठ गईं। इन्होंने कामकाज भी ठप रखा। संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा दुबे ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकार की तरफ से जब तक राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए सभी सुविधाएं देने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।
धरना के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सुकरौली ब्लॉक की कार्यकर्ता संध्या देवी के पति के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। धरना को जिलाध्यक्ष कौशिल्या सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभावती शर्मा, संध्या श्रीवास्तव, तरन्नुमजहां सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान नूरजहां, ज्ञांती सिंह, उर्मिला सिंह, संजीता, इंदिरा सिंह, प्रियंका तिवारी, विनीता देवी, शांति गुप्ता, उषा देवी, लालमुनि देवी, चंद्रावती, द्रौपदी पांडेय, कांती देवी, कुंती देवी, गायत्री, कलावती सहित कई लोग मौजूद थीं।
विज्ञापन
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार को भी सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया। इनका कहना था कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे चुनाव संबंधी कार्यों का बहिष्कार करेंगी। धरना में बीना मिश्रा, सीमा शर्र्मा, बच्ची पॉल, नंदनी तिवारी, तारा शर्मा, उमा देवी, प्रमिला यादव, आशा यादव, कुसुम देवी आदि मौजूद थीं।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के समर्थन में सोमवार को भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी ने भी अपना समर्थन दिया। अंत में सुकरौली की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या देवी के पति का निधन हो जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्ष रेनू राय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया। उसके बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम कार्यालय का आधा घंटा तक घेराव किया और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने मांगें पूरी न होने पर एनएच जाम करने की चेतावनी दी। इस दौरान रश्मि राय, मुन्नी देवी, गायत्री देवी, नीतू शर्मा, किरन राय, सुंदरपति देवी, रीना राय, रंजना देवी, निधि राय, शकुंतला शर्मा, बबिता, सरवतजहां, उर्मिला पांडेय, उषा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थीं।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कामकाज ठप रखा और सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इन लोगों ने अपना आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। धरना में गायत्री गुप्ता, कृष्णावती राय, गुडलेश राय, दुर्गावती, उर्मिला देवी, रेनू देवी, पुष्पा देवी, हेमलता मिश्रा, रिंकू देवी, इंदू देवी, रीमा देवी, सीमा देवी, सुुशीला देवी, मालती, सुगांती, मीरा, संध्या देवी, निर्मला, रिंकी खरवार, रेनू मिश्रा आदि मौजूद रहीं।