{"_id":"5c7c18c9bdec223c5d7e47af","slug":"results-of-railway-group-d-recruitment-examination-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम आज "}
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम आज
Sun, 03 Mar 2019 11:41 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
rrb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा पिछले वर्ष ली गई ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी होगा। आरआरबी इलाहाबाद के अधीन इस परीक्षा में तकरीबन दस लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन से अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ होगा।
ग्रुप डी के 62 हजार से ज्यादा पदों के लिए रेलवे की ओर से पिछले वर्ष 17 सिंतबर से 17 दिसंबर के मध्य ऑनलाइन भर्ती परीक्षा ली गई थी। आरआरबी इलाहाबाद की बात करें तो उसके अधीन आने वाले 4762 पदों के लिए तकरीबन 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें से दस लाख के आसपास अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम रविवार चार मार्च की दोपहर तीन बजे जारी होगा। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इसकी तिथि बाद में जारी होगी।