Rajasthan: प्यार के लिए दोस्त का कत्ल, गर्लफ्रेंड को लिखा-गद्दार को नहीं छोड़ता जिंदा जला देता हूं
अलवर में दोस्त ने ही युवक को घर बुलाकर हत्या कर दी। फिर उसने जंगल में शव को पेट्रोल छिड़कर जला दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी गर्लफ्रेंड का दोस्त से अफेयर के बारे में पता चलने पर एक युवक ने खौफनाक कदम उठाया। युवक ने दोस्त की हत्या कर दी और शव को पेट्रोल छिड़कर जला दिया। वारदात का खुलासा प्रेमिका के पास मिले लेटर से हुआ। जिसमें आरोपी ने लिखा कि दोस्ती में गद्दारी करने वाले को मैं बिल्कुल नहीं छोड़ता हूं। मैं हाथ पैर नहीं तोड़ता जिंदा जला देता हूं।
मामला सदर थाने इलाके के लिवारी गांव का है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कठूमर इलाके के गांव नांगल रूपा निवासी 20 साल का दीपक यादव 12 अप्रैल को घर से लापता हो गया था। पुलिस ने दीपक की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई तो उन्हें गांव निवासी परमजीत सिंह पर शक हुआ। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस लड़की के पास भी पहुंची। उसीके पास से आरोपी परमजीत का लेटर मिला। जिसके बाद संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
सिर पर डंडा मारकर की हत्या
आरोपी ने बताया कि जब उसे अपनी गर्लफ्रेंड का दोस्त से अफेयर के बारे में पता चला तो वह काफी गुस्सा हो गया। उसने दोस्त दीपक को अपने घर बुलाया और सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में डालकर जंगल में ले गया और वहां पेट्रोल छिड़कर शव को जला दिया।