फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth killed by crushing stones in Jhalawar

Rajasthan: झालावाड़ में पत्थर कुचलकर युवक की हत्या, स्कूल के खंडरह भवन में मिला शव, लोगों ने लगाया जाम

Sun, 05 Mar 2023 03:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 Mar 2023 03:13 PM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के गांव हनोतिया रायमल के खंडर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 25 साल के युवक का शव मिला। युवक की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या की गई।

विज्ञापन
Youth killed by crushing stones in Jhalawar
झालावाड़ हत्या केस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक पिड़ावा सुनिल कुमार, सीआई पिड़ावा सत्यनारायण, थाना प्रभारी सुनेल रमेश चंद मीणा थाना प्रभारी रायपुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुनेल की मोर्चरी सुनेल में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई जो हनोतिया हिंदू सिंह का रहने वाला था।

विज्ञापन


मृतक के पिता रामप्रसाद मेघवाल ने बताया कि उसका पुत्र पुर सिंह दूल्हे सिंह के यहां मजदूरी करता था। वह रात 10 बजे तक खेत पर मशीन से चना निकाल रहा था, उसके बाद गोकुल सिंह के पुत्र की निकासी में शामिल था। उसके बाद से वह घर पर नहीं आया। सुबह लोगों ने सूचना दी उसका शव पास के खंडर स्कूल में पड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि ईंट और पत्थरों से मारकर युवक की हत्या की हत्या गई है। मृतक के परिजनों की तरहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने शव लेने से किया इंकार
मृतक की माता लीला बाई और बहन रेखा बाई ने मोर्चरी से शव को घर पर ले जाने से इनकार करते हुए कहा कि जब तक अपराधी को पकड़ कर पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक शव नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एवं प्रशासन के आश्वासन के बाद हटा जाम
लालचंद मेघवाल जिलाध्यक्ष मेघ सेना और राजकुमार जिला प्रमुख भीम आर्मी एवं परिजनों द्वारा सुनेल पिड़ावा मार्ग बाईपास पर दोपहर 1.55 बजे से 2.50 बजे तक जाम लगाया। इस दौरान मौके पर उपखंड अधिकारी अभिषेक चरण एवं पुलिस उपाध्यक्ष सुनील कुमार, थाना प्रभारी रमेश चंद मीणा, रायपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि समझाइश के बाद 72 घंटे के अंदर अपराधी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद जाम हटवा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed