{"_id":"894f1d84-9750-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"youth-held-for-raping-killing-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ बलात्कार कर कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ बलात्कार कर कुएं में फेंका
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के धौलपुर जिले के नंगला गांव में बीती रात एक व्यक्ति ने मकान के बाहर अपने परिवार के साथ सो रही 12 साल की बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर पहले बलात्कार किया और फिर उसे कुएं में फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अबोध बच्ची का शव कुएं से निकाला।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार रघुवीर सिंह नामक व्यक्ति ने परिवार के साथ चबूतरे पर सो रही 12 वर्षीय बालिका को उठाकर सुनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म कर उसे कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या करके शव को कुएं के पास पटका या बालिका की मौत कुएं में गिरने से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
इस क्रूर हादसे की जानकारी उस समय लगी, जब लड़की के पिता को बालिका नजर नहीं आई और उसे ढूंढा गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर वहशी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।