फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth dies after being hit by goods train in Sirohi Rajasthan

Rajasthan: सिरोही में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर बिखरे शव के टुकड़े

Mon, 27 Feb 2023 07:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 27 Feb 2023 07:43 PM IST
सार

सिरोही जिले के स्वरूपगंज रेलवे थाने के हेड कांस्टेबल भजनलाल ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि मालगाड़ी की चपेट में आने से किसी युवक की मौत हो गई है। उसके शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Youth dies after being hit by goods train in Sirohi Rajasthan
अस्पातल की मोर्चरी पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले के स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मालगाड़ी की टक्कर से युवक का शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया। रविवार सुबह शव की पहचान के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल भजनलाल ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि मालगाड़ी की चपेट में आने से किसी युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान काछोली निवासी बलवंत कुमार ( 45 ) पुत्र कस्तूर हीरागर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया। रविवार सुबह पुलिस ने मृतक के भाई भीखाराम की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed