फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   youth brutally beaten in Bikaner assault video viral

Rajasthan: बीकानेर में नंगा कर युवक की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 03 Sep 2022 02:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 03 Sep 2022 02:14 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई और घर से अगवा कर ले गए। फिर युवकों ने उसे खूब मारा-पीटा। वारदात को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने न्याय नहीं मिलने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
youth brutally beaten in Bikaner assault video viral
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बीकानेर के कोलायत के मढ से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कुछ लड़कों ने नंगा करके बेरहमी से पीटा। वहीं आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बेरहमी से पिटाई के कारण युवक मानसिक रूप से तनाव में चला गया। वहीं नया शहर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवक ने नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। युवक ने बताया कि वो 23 अगस्त  को मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में किराए के मकान पर था। इस दौरान आरोपी सद्दाम और रामलाल उसके घर आए  और उसे जबरन शराब पिलाई। उस दौरान आरोपियों ने उसे कार में बिठाया और अगवा करके मढ गांव के क्रिकेट ग्राउंड ले गए, जहां आरोपियों ने उसे बहुत बेरहमी से मारा पीटा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपियों ने रिवॉल्वर दिखाकर कपड़े उतारने को कहा। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान दो अन्य आरोपी श्यामदास और राहुल ने युवक की जेब में रखे पांच हजार रूपए भी निकाल लिए । 

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद कुम्हार समाज ने आक्रोश जताया है। बीपीएचओ के संयोजक अशोक प्रजापत और जिलाध्यक्ष त्रिलोक ने कहा दबाव के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में लीपापोती ना हो और पीड़ित के साथ न्याय हो नहीं तो आने वाले दिनों में समाज सड़कों पर उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed