{"_id":"6222246b0964be22182537e1","slug":"youth-arrested-with-foreign-currency-of-38-lakhs-in-jaipur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर एयरपोर्ट: 38 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार, बैग में सिलाई कर छिपाए थे 40 हजार डॉलर, यूरो भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर एयरपोर्ट: 38 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार, बैग में सिलाई कर छिपाए थे 40 हजार डॉलर, यूरो भी मिले
Fri, 04 Mar 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:08 PM IST
सार
राजस्व खुफिया निदेशालय ने जयुपर एयरपोर्ट पर 36 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 40 हजार डॉलर और 9 हजार 800 यूरो मिले हैं।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर एयरपोर्ट पर एक युवक को 48 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से 40 हजार डॉलर और 9 हजार 800 यूरो मिले हैं। आरोपी जयपुर से फ्लाइट पकड़कर शारजाह जा रहा था। उसने बैग के अंदर खूफिया जगह बनाकर डॉलर छिपा रखे थे। संदिग्ध नजर आने पर राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने उसे पकड़ पूछताछ की तो उसके पास से विदेशी मुद्रा मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक राजस्थान के बाहर का रहने वाला है। वह जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर शारजाह जाने की तैयारी में था। एयरपोर्ट पर आने के दौरान वह काफी घबराया हुआ था। इससे राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम को उस पर शक हुआ। टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसके पास से यूरो और बैग से डॉलर मिले। आरोपी ने बैग के अंदर सिलाई कर बनाई गई खूफिया जगह में 40 हजार डॉलर और अपने शरीर पर 9 हजार 800 यूरो बांध रखे थे। राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। टीम के पास तीन अहम सवाल हैं। पहला- पकड़ी गई विदेशी मुद्रा किसकी है और वह कहां से लेकर आ रहा है। दूसरा- क्या वह अंतरराष्ट्रीय हवाला गैंग का सदस्य है। तीसरा- अब तक वह कितनी बार विदेशी मुद्रा बाहर ले जा चुका है।