फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   young man was called outside office and stabbed him in the stomach in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी ने ऑफिस के बाहर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Mon, 18 Jul 2022 10:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 18 Jul 2022 10:18 AM IST
सार

आरोपी पीड़ित युवक को मरा समझकर फरार हो गया। पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवाई पर वह फरार हो गया।

विज्ञापन
young man was called outside office and stabbed him in the stomach in Jaipur
विद्यानगर थाना - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में स्थित क्रॉस रोड मॉल के बाहर रविवार दोपहर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने युवक के पेट में चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि घटना क्रॉस रोड मॉल के बाहर की है। विनायक विहार, रावण गेट  निवासी एक ट्रैवल्स कंपनी का कार्यालय संचालित करता है। ऑफिस स्टाफ के मुताबिक रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक ने विजय को मिलने के लिए मॉल के नीचे बुलाया। विजय के वहां पहुंचते ही हमलावर ने उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

विज्ञापन


पीड़ित बचने के लिए मॉल के अंदर भागा लेकिन हमलावर ने पीछा कर उस पर वापस वार किए। जिसके बाद पीड़ित वहीं बेहोश हो गया। उसे मरा समझ हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हमलावर की तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। जानकारी के मुताबिक पीड़ित और आरोपी आपस में परिचित हैं। आरोपी ने पीड़ित को कॉल कर उसके ऑफिस से बाहर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed