{"_id":"6323550ba2a5582d0875a8e3","slug":"young-man-set-himself-on-fire-in-police-station-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: थाने में युवक ने खुद को लगाई आग, पार्षद पर केस दर्ज नहीं कर रही थी पुलिस, 45 फीसदी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: थाने में युवक ने खुद को लगाई आग, पार्षद पर केस दर्ज नहीं कर रही थी पुलिस, 45 फीसदी जला
Thu, 15 Sep 2022 11:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:13 PM IST
सार
काेटा की नयापुरा थाना पुलिस युवक की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ केस दर्ज नहीं कर रही थी। एफआईआर कराने के लिए वह थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। उसके साथ अभद्रता भी की गई। इससे परेशान होकर उसने थाने में खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले के नयापुरा थाने में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। थाने में एफआईआर नहीं लिखे जाने के कारण वह परेशान था। गुरुवार देर शाम वह थाने में गया और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर उसकी आग बुझाई। तब तक युवक करीब 45 फीसदी झुलस गया। उसे इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आत्मदाह का प्रयास कर झुलसे युवक का नाम राधेश्याम मीणा है। वह नयापुरा इलाके में रहता है। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 66 के पार्षद हरिओम से उसका वॉट्सऐप मैसेज को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि मैसेज को लेकर पार्षद और उसके लोगों ने राधेश्याम और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
जिसके बाद वह 5 सितंबर को पार्षद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने के लिए गया था, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। केस दर्ज कराने के लिए वह थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। उसके साथ अभद्रता भी की गई। इससे परेशान होकर वह गुरुवार देर शाम थाने पहुंचा और पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन