{"_id":"646dff3532e3249ec90e812d","slug":"young-man-molested-girl-by-posing-as-fake-compounder-in-gangapur-city-hospital-sawai-madhopur-news-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फर्जी कंपाउंडर बन अस्पताल में घुसा युवक, युवती से बोला-डॉक्टर ने भेजा है पेट दिखाओ, फिर की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फर्जी कंपाउंडर बन अस्पताल में घुसा युवक, युवती से बोला-डॉक्टर ने भेजा है पेट दिखाओ, फिर की छेड़छाड़
Wed, 24 May 2023 05:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 May 2023 05:42 PM IST
सार
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी अस्पताल में एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ की दी। वह फर्जी कंपाउंडर बनकर अस्पताल में घुसा था। युवती के शोर मचाने पर उसे पकड़ लिया गया, लेकिन मौका मिलते ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन
ब्लैक टीशर्ट में आरोपी युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक बाहरी युवक कंपाउंडर बनकर गंगापुरसिटी स्थित सामान्य चिकित्सालय में घुस गया। जहां उसने अस्पताल में भर्ती एक युवती छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर उसकी मां और वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। इससे पहले कर्मचारियों और अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी थी। आरोपी का नाम आबिद बताया जा रहा है, इससे पहले भी वह इस तरह की घटनाएं कर चुका है। पीड़ित युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया गया है। जिसे लेकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गंगापुरसिटी स्थित सामान्य चिकित्सालय में पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने अपनी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया था। बीती देर रात आरोपी आबिद फर्जी कम्पाउंडर बनकर अस्पताल में घुस आया। जिसके बाद वह युवती के पास पहुंचा।
विज्ञापन
आरोपी ने युवती से कहा कि वह कम्पाउंडर है और डॉक्टर अकरम ने उसे जांच के लिए भेजा है। अपने कपड़े ऊपर करो और पेट दिखाओ। इसके बाद आरोपी युवक जांच के नाम पर युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी युवक पकड़े जाने के डर से भागने लगा। लेकिन, वहां मौजूद मरीजों के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारपीट की, इसी बीच मौका मिलते ही वह फरार हो गया।
अस्पताल में भर्ती युवती से छेड़छाड़ की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों सहित अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक का नाम आबिद है और वो इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है।
इसके बाद भी अब तक उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। कम्पाउंडर और डॉक्टर तय यूनिफार्म में नहीं रहते। ऐसे में बाहरी लोग आसानी से वार्ड में घुस जाते हैं।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व भाजपा विधायक मान सिंह गुर्जर अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। भाजपा नेता मान सिंह ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।