{"_id":"648d232403c14a70a50a09d5","slug":"young-man-died-after-being-trapped-in-thresher-machine-in-sawai-madhopur-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: थ्रेशर में फंसकर कटने से 24 साल के युवक की मौत, तौलिया उलझा तो मशीन ने खींच लिया अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: थ्रेशर में फंसकर कटने से 24 साल के युवक की मौत, तौलिया उलझा तो मशीन ने खींच लिया अंदर
Sat, 17 Jun 2023 11:14 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:14 AM IST
सार
Thresher Machine Accident News: एक युवक की थ्रेशर मशीन से कटने से मौत हो गई। मृतक युवक 24 साल का था, तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक सात महीने का बच्चा भी है। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Thresher Machine Accident News: सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के थडोली गांव में थ्रेशर मशीन में कटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक देवराज गुर्जर 24 साल का था। सूचना पर पहुंची बौंली थाना पुलिस ने सीएचसी की टीम को मौके पर ही बुलवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक देवराज गुर्जर अपने खेत से मूंग निकलवा रहा था। इस दौरान थ्रेशर के डाले में मूंग की डालिया डालते समय उसका तौलिया उसमें उलझ गया और वह थ्रेशर में अंदर चला गया। थ्रेशर में बुरी तरह कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।
विज्ञापन
3 साल पहले हुई थी शादी
मृतक देवराज गुर्जर का विवाह 3 वर्ष साल पहले हुआ था। उसके 7 महीने का एक बच्चा है। देवराज कृषि कार्य से ही जीविकोपार्जन करता था। वहीं, उसका एक 22 साल का छोटा भाई है, वह भी कृषि कार्य पर ही निर्भर है। जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
नवयुवक की दर्दनाक मौत के बाद पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। मौके पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि धरतीराज गुर्जर ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही मुआवजा प्रक्रिया के लिए बौंली प्रशासन को मामले की सूचना दी।