{"_id":"61f7ef8622d99457cc23d8d9","slug":"worker-s-death-in-baran-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: फार्म हाउस में बनी पानी की टंकी ढही, काम कर रहे मजदूर की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: फार्म हाउस में बनी पानी की टंकी ढही, काम कर रहे मजदूर की दबने से मौत
Mon, 31 Jan 2022 07:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 31 Jan 2022 07:47 PM IST
सार
एएसआई बनवारी लाल ने बताया कि झालावाड़ रोड पर बने फार्म हाउस पर काम करने के दौरान यह हादसा हुआ है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारां शहर के झालावाड रोड स्थित एक फार्म हाउस पर बनी पानी की टंकी ढह गई। हादसे में वहां काम कर मजदूर की दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, उसके छोटे-छोटे बच्चे भी बुरी तरह बिलख रहे थे।
विज्ञापन
एएसआई बनवारी लाल ने बताया कि झालावाड़ रोड पर बृजबल्लभ शर्मा खेड़ी वाले के फार्म हाउस पर बल्लू उर्फ रमेश चंद्र पुत्र बाबूलाल (35) खेरवा निवासी मजदूरी कर रहा था। ऊपर से पानी की टंकी और ईंटें गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन