{"_id":"5c3022b8bdec22570050945c","slug":"work-of-party-workers-to-be-done-first-development-later-says-manvendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए, विकास के काम तो होते रहेंगे : मानवेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए, विकास के काम तो होते रहेंगे : मानवेंद्र सिंह
Sat, 05 Jan 2019 08:51 AM IST
Shani Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
manvendra singh
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव हारने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने कहा है कि पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए, विकास के काम तो होते रहेंगे। मानवेंद्र सिंह ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह ने झालावाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि वे इस बात को राजस्थान सरकार से लेकर दिल्ली तक रखेंगे, जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को न्याय मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
इधर, बाड़मेर पहुंची मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह ने कहा है कि वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ना गलती नहीं रही, बल्कि इससे मानवेंद्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो गई।
विज्ञापन
मानवेंद्र को इस चुनाव में 81504 वोट मिले थे, वह दूसरे स्थान पर रहे थे और वसुंधरा राजे ने उन्हें 35,000 वोटों से हराया था।