{"_id":"5bd8e155bdec2269c10f9314","slug":"women-of-pali-alleged-daati-mahraj-of-sexual-assault","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाती की मुश्किलें बढ़ीं, अब पाली की महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाती की मुश्किलें बढ़ीं, अब पाली की महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिष्या से दुष्कर्म मामले में फंसे दाती मदन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब पाली में रहने वाली एक महिला ने कोर्ट में परिवाद पेश कर दाती मदन पर आश्रम में रहने वाली लड़कियों के साथ दुष्कर्म, मानव तस्करी, फर्जी ट्रस्ट बनाकर धोखा देने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। परिवाद पर सुनवाई 16 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
महिला के वकील ने बताया कि परिवाद सोजत के एसीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है। महिला ने दाती के आश्रम को कई बार चंदा दिया है। आश्रम में उसके जाने से पता चला कि बच्चियों के साथ गलत हो रहा है। इधर, दाती के वकील ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि दाती उक्त महिला से कभी मिले ही नहीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नौ जून को दिल्ली में एक शिष्या ने दाती और उसके भाइयों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने हाल ही केस दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू की है।
विज्ञापन