फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Women And Elderly Beating Of In Jodhpur, Video Went Viral On Social Media

राजस्थान: महिला और बुजुर्गों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 02 Feb 2022 12:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Feb 2022 12:16 PM IST
सार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जिन महिलाओं के साथ मारपीट हो रही वह भी बदमाशों का पूरी हिम्मत से सामना कर रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Women And Elderly Beating Of In Jodhpur, Video Went Viral On Social Media
इस तरह मारपीट कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के भोपालगढ़ थाना क्षेत्र में महिलाओं और बुजुर्गों को पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग महिला, बुजुर्ग या फिर जो भी सामने आ रहा है उन पर बेरहमी से लाठियां बरसा रहे हैं। वीडियो में दिख रही एक महिला और लड़की आसपास के लोगों से बचाने की गुहार लगा रही है। इस दौरान कुछ लोग लड़ाई शांत कराने का प्रयास करते हैं, लेकिन मारपीट करने रहे लोग रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो बासनी के सिलावट उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जिन महिलाओं के साथ मारपीट हो रही वह भी बदमाशों का पूरी हिम्मत से सामना कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक दर्जन लोग आपस में कर रहे मारपीट
वीडियो में करीब एक दर्जन लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। कुछ लोगों के पास लकड़ी के मोटे-मोटे डंडे हैं और वे महिला, बुजुर्गों को जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed