फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman with two children commits suicide by jumping in front of train in Alwar

Rajasthan: दो बच्चों के साथ महिला ट्रेन के आगे कूदी, मौत, बेटी ने हाथ छुड़ाकर बचाई जान

Mon, 27 Jun 2022 09:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 27 Jun 2022 09:49 AM IST
सार

महिला अपने दो बच्चों के साथ मालगाड़ी के सामने कूद गई। पुलिस ने शवों को सैटेलाइट अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया।

विज्ञापन
Woman with two children commits suicide by jumping in front of train in Alwar
सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर में खैरथल कस्बे के रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अपने बेटे और बेटी के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जबकि एक बेटी महिला से हाथ छुड़ाकर भाग निकली। जिसके चलते उसकी जान बच गई। 

विज्ञापन


जीआरपी के थानाधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि मजदूर देशराम जाट की 35 वर्षीय पत्नी सुमन अपने घर से दो बच्चे मयंक और ईशा के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बनी छतरी के नीचे बैठ गई थी। दोपहर में जैसे ही मालगाड़ी आई, वह अपने बच्चों को पकड़ कर ट्रेन के सामने खड़ी हो गई। जिसके चलते सुमन और उसके नौ वर्षीय बेटे मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय बेटी ईशा अपनी मां का हाथ छुड़ाकर भाग गई।

विज्ञापन


इस हादसे की जानकारी बेटी ने अपने परिजनों को फोन पर दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। रविवार शाम करीब छह बजे पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन से शवों को कस्बे के सैटेलाइट अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया और पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों के सुपुर्द किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर मृतका के पिता दयाराम जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस इस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed