फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   woman was dead by scentstics

अगरबत्ती ने छीन ली महिला की सांसें

Sun, 05 Mar 2017 04:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
woman was dead by scentstics
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
अजमेर के गंज थाना क्षेत्र के बड़ी नागफणी में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी वृद्धा ने रविवार को दम तोड़ दिया। वृद्धा घर में अकेली रहती थी और पूजा के दौरान अगरबत्ती से झुलसने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


बड़ी नागफणी निवासी स्वर्गीय छोटू सिंह की पत्नी भंवरी देवी पिछले काफी समय से अकेली अपने मकान में रहती थी। शनिवार शाम को पूजा के दौरान भंवरी के कपड़ों में आग लग गई। आस-पडोस वालों को काफी समय बाद घर से उठते धुएं को देखकर किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब वह दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो वृद्धा आग की लपटों में घिरी हुई थी।
विज्ञापन


वृद्धा को आग से मुक्त करवाकर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ समय इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। आग से वृद्धा का सामान भी जलकर राख हो गया। गंज थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed