फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman Nurse got suicide in Jodhpur AIIMS Hospital in Rajasthan

जोधपुर एम्स की घटना: नर्स ने ऑपरेशन थिएटर गैलरी में किया आत्मदाह

Sun, 30 Jun 2019 11:40 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: आसिम खान Updated Sun, 30 Jun 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Woman Nurse got suicide in Jodhpur AIIMS Hospital in Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में जोधपुर के एम्स हॉस्पिटल में एक नर्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला नर्सिंगकर्मी ने शनिवार रात आठ बजे ऑपरेशन थिएटर के गलियारे में आत्मदाह कर लिया। आत्महत्या करने से पहले नर्स ने इंटरनेट पर कई बार आत्महत्या करने के तरीके और उनसे बचने के बारे में जानकारी इकट्ठा की थी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्स एक महीने पहले ही केरला स्थित अपने गांव से वापल लौटी थी। बताया जा रहा है कि घर से वापस आने के बाद से ही नर्स डिप्रेशन में थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, रात आठ बजे सूचना मिली कि एम्स हॉस्पिटल के ओटी के पीछे गलियारे में एक महिला नर्सिंगकर्मी ने आत्मदाह कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो ओटी के स्टोर रूम के पीछे गलियारे में युवती का जला हुआ शव मिला। मौके पर प्लास्टिक का ढक्कन, माचिस की तीली और बोतल के अवशेष मिले हैं। माना जा रहा है कि नर्स ने मिट्टी का तेल या कोई और ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ सूरजपोल क्षेत्र के गायत्री मार्ग में रह रही बीएड की एक छात्रा ने शनिवार को खुद को फांसी लगा ली। घटना स्थल पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि माता-पिता और पति बहुत प्यार करते हैं, लेकिन अब जीने की इच्छा नहीं रही। सभी मुझे माफ करना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed