{"_id":"63cb523ffb46d466cc738d49","slug":"woman-arrested-for-trying-to-sell-seven-month-old-baby-for-two-lakhs-in-udaipur-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सात महीने के बच्चे को दो लाख में बचने जा रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ा, 1.5 लाख में खरीदा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सात महीने के बच्चे को दो लाख में बचने जा रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ा, 1.5 लाख में खरीदा था
Sat, 21 Jan 2023 08:17 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:17 AM IST
सार
महिला ने ये बच्चा 19 जनवरी को झाडोल क्षेत्र में रहने वाले रामलाल और उसकी पत्नी पायल देवी से 1.50 लाख रुपये में खरीदा था। वह बच्चे को दिल्ली में रहने वाले मनोज नाम के व्यक्ति को 2 लाख में बेचने के लिए लाई थी। इस पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने मासूम बच्चे को बेचने की फिराक में घूम रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 7 माह के मासूम बच्चे को बरामद किया। जिसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर शिशु गृह में भिजवाया गया है। वहीं, पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।
विज्ञापन
सवीना थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया कि देर रात मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सामुदायिक भवन के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में नवजात बच्चे को गोद में लेकर घूम रही है। महिला बच्चे को बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब महिला से बच्चे के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन
इस पर पुलिस महिला को थाने में लेकर आ गई। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम राजकुमारी पति प्रेम हरमोर मीणा निवासी कोड़ा फला कालीघाटी एकलिंगपुरा थाना जवारमाइंस का होना बताया। महिला ने ये बच्चा 19 जनवरी को झाडोल क्षेत्र में रहने वाले रामलाल और उसकी पत्नी पायल देवी से 1.50 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
वह बच्चे को दिल्ली में रहने वाले मनोज नाम के व्यक्ति को 2 लाख में बेचने के लिए लाई थी। इस पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं, रामलाल और उसकी पत्नी के साथ दिल्ली निवासी मनोज की तलाश भी की जा रही है।
इस टीम ने की कार्रवाई
थाना अधिकारी योगेंद्र व्यास के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एएसआई कासिमबुल्ला खान, फतेह सिंह, कांस्टेबल रमेश, कल्पना, कमला और साइबर सेल में तैनात लोकेश रायकवार की भूमिका रही। वहीं इस मामले के खुलासे में हेड कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल भगवतीलाल की विशेष भूमिका रही।