फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman and youth beat up policeman in Bundi Video Viral

Rajasthan: बूंदी में महिला और युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा, मुश्किल से जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

Tue, 13 Sep 2022 09:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Sep 2022 09:08 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि हेड कांस्टेबल ने एक गाड़ी में बैठे लोगों से पूछताछ की। उन्हें बताया कि ये रेड लाइट एरिया है। इसी बात पर नाराज महिला और युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Woman and youth beat up policeman in Bundi Video Viral
बूंदी में पुलिसकर्मी से मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

बूंदी के रामनगर कंजर कॉलोनी में महिलाओं और युवकों ने दो पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। करीब आधे घंटे तक चली धक्का-मुक्की और मारपीट के बाद पुलिसकर्मी मुश्किल से जान बचाकर भागा। पुलिसकर्मी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिसकर्मियों ने गुजरात नंबर की गाड़ी देखकर उसमें बैठे लोगों से जानकारी ली। बताया कि यह रेडलाइट एरिया है। यहां कई लोगों के साथ लूट की वारदात हो चुकी है। इसी बात से नाराज हुई महिलाओं और युवकों ने दो पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। पुलिसकर्मी बड़ी मुश्किल से जान बचाकर थाने पहुंचे।

विज्ञापन


सदर थानाधिकारी रविंद्र भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को थाने के हेड कांस्टेबल रामप्रसाद और कांस्टेबल मनोहर परिवाद की जांच करने रामनगर कंजर कॉलोनी गए थे। वहां पर गुजरात नंबर की गाड़ी खड़ी देखकर पूछताछ की। उन्होंने युवकों को बताया कि यह रेडलाइट एरिया है। इसी बात से गुस्साए युवकों और महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने वीडियो के आधार पर दो नामजद सहित करीब छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उधर घटना के बाद पुलिस ने रामनगर इलाके में दबिश भी दी लेकिन आरोपी जब तक भाग चुके थे। पुलिसकर्मियों के हाथ और सिर पर हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed