फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife Murder And Husband Suicide In Jaipur Rajasthan News

Rajasthan: छह बच्चों की मां की क्रूरता से हत्या के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, फिर एक कागज से खुला राज

Tue, 13 Sep 2022 08:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Sep 2022 08:54 PM IST
सार

मृतक दंपति के पांच बेटियां और एक बेटा है। माता- पिता को खोने वाले बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि उनके पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया। न ही मृतक मुंशीलाल मीणा ने सुसाइड नोट में पत्नी की हत्या का कारण लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Wife Murder And Husband Suicide In Jaipur Rajasthan News
मृतक दंपति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर जिले में एक पति ने पत्नी की क्रूरता से हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी पर एक बाद एक चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पत्नी हत्या करने के बाद आरोपी ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी जेब में रखा और घर से निकल गया। इसके बाद वह हाईवे पर एक ट्रेलर के सामने कूद गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाला यह मामला शहर के प्रागपुरा थाने के पावटा का है। पुलिस ने बताया कि मुंशीलाल मीणा (42) अपने परिवार के साथ पावटा के शिवनगर में रहता था। बीते दिन सोमवार को मुंशीलाल मीणा ने पत्नी मीरा देवी की चाकू से वार कर बेहरमी से हत्या कर दी। पत्नी की मौत के बाद वह बावड़ी के पास हाईवे पर पहुंचा और एक ट्रेलर के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पुलिस पहुंची ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मृतक की पहचान के लिए उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब में एक कागज मिला। पुलिस ने उसे खोलकर देखा तो वह सुसाइड नोट था। जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने और फिर खुद सुसाइड करने की बात लिखी थी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से मीरा देवी का शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार से निशान थे। साथ ही लाश के पास ही चाकू भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मृतक दंपति के पांच बेटियां और एक बेटा है। माता- पिता को खोने वाले बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि उनके पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया। न ही मृतक मुंशीलाल मीणा ने सुसाइड नोट में पत्नी की हत्या का कारण लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed