{"_id":"c5364c9984299edecfbccada8a39f35a","slug":"who-will-tell-the-name-of-rapist-will-get-1-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी युवती के बलात्कारी का नाम बताने पर 1 लाख का ईनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी युवती के बलात्कारी का नाम बताने पर 1 लाख का ईनाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 11 Feb 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस ने जापानी युवती से बलात्कार के आरोपी की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है। मुख्य आरोपी अजीत सिंह चौधरी बुधवार को भी पुलिस की पकड़ से दूर रहा।
विज्ञापन
जयपुर रेंज आईजी डी.सी. जैन ने बताया कि जयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर ले जाकर बीस वर्षीय जापानी छात्रा से तीन दिन पूर्व बलात्कार हुआ था। उन्होंने बताया कि अजीत शादीशुदा है और अपने रिश्तेदार व दोस्तों की मदद से जयपुर से बाहर भाग गया।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दलों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को पुलिस की पकड़ से दूर भगाने में सहयोग करनेवाले चचेरे व ममेरे भाई सहित सात जनों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन