फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   When stopped from abusing in Bundi miscreants entered house and beat up old man death

Rajasthan: गाली-गलौज करने से रोका तो बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा, पिता की मौत, दो बेटे घायल

Mon, 29 May 2023 05:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 May 2023 05:01 PM IST
सार

बूंदी में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग और उसके बेटों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
When stopped from abusing in Bundi miscreants entered house and beat up old man death
अस्पताल के बाहर बैठे मृतक बुजुर्ग के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव के युवकों द्वारा गाली गलौज करने से टोकने पर बदमाशों ने घर में घुसकर पिता पुत्र पर हमला कर दिया। सरिए और पाइप के वार करने से रामरतन (50) के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 23 मई की शाम को बूंदी जिले के देहीखेड़ा थाना क्षेत्र के डपटा गांव की है। शव को कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि 23 मई की शाम को रामरतन का बेटा श्याम घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवक शराब के नशे में किसी को गाली गलौज कर रहे थे। श्याम ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। श्याम घर आया तो युवक भी उसके पीछे घर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान युवकों ने घर में घुसकर श्याम और उसके भाई से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच श्याम के पिता रामरतन घर पहुंचे और उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया। युवकों ने सरिए और पाइप से रामरतन के सिर पर हमला किया। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल रामरतन को परिजन देहीखेड़ा अस्पातल लेकर गए। जहां से उसे अगले दिन कोटा रेफर कर दिया गया। कोटा में उसका  ऑपरेशन हुआ, लेकिन इलाज के दौरान रामरतन ने दम तोड़ दिया।


ओमप्रकाश ने बताया कि झगड़े में श्याम मीणा और उसके भाई हनुमान के भी चोटें आई। दोनों के टांके भी लगाए गए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आकाश हरिजन, साहिल हरिजन, बुद्धिप्रकाश बैरवा, दीनदयाल बैरवा के खिलाफ केस दर्ज किया था। रामरतन की मौत के बाद केस में हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed