{"_id":"61ee90fb8a03954e513e6983","slug":"wheat-and-rice-stolen-from-school-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: स्कूल में रखा मिड डे मील का गेहूं और चावल चोरी, 50-50 किलो की 7 बोरियां उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: स्कूल में रखा मिड डे मील का गेहूं और चावल चोरी, 50-50 किलो की 7 बोरियां उठा ले गए चोर
Mon, 24 Jan 2022 05:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:14 PM IST
सार
राजकीय प्राथमिक स्कूल के स्टोर रूम से अज्ञात चोर 150 किलो गेहूं और 200 किलो चावल चोरी कर ले गए हैं, प्रिंसिपल ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के लूणकरणसर में एक सरकारी स्कूल में रखा मिड डे मील का गेहूं और चावल चोर चुरा ले गए। गेहूं और चावल स्कूल के स्टोर रूम में 50-50 किलो की बोरियों में भरकर रखा था। वारदात की जानकारी प्रिंसिपल को मिली तो उन्होंने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के उच्छंगदेसर गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल के स्टोर रूम में बच्चों के लिए मिड डे मील के गेहूं और चावल स्कूल रखे हुए थे। ये अनाज बोरियों में भरकर रखा गया था। सोमवार को स्टोर रूम से स्टोर रूम से 150 किलो गेहूं और करीब 200 किलो चावल चोरी हो गया है। प्रिंसिपल शोभा सुथार की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद रहने और मिड डे मील का खाना नहीं बनने से ज्यादातर स्कूलों में अधिक मात्रा में खाद्यान्न रखा हुआ है। ऐसे में खाद्यान्न की सुरक्षा स्कूल प्रशासन के लिए समस्या बन रही है।
विज्ञापन