फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   What happened when cm gahlot said jay shriram

जब गहलोत ने सदन में कहा- जय श्रीराम, जानिए क्या है मामला

Mon, 29 Jul 2019 09:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 29 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
What happened when cm gahlot said jay shriram
अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष करते हुए विपक्षी भाजपा पर निशाना साधा। विनियोग विधेयक पर हुई बहस पर अपने जवाब की शुरुआत में गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। फिर उन्होंने राज्य में गत कुछ दिनों से हो रही अच्छी बारिश का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अच्छा मानसून आया है, उसके लिए सबको बधाई। जो चिंता की लकीरें हमारे माथे पर आ रही थीं, उनसे छुटकारा मिले उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।’
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष की ओर देखते हुए गहलोत ने कहा, ‘इंद्रदेव की बड़ी कृपा हुई, कह सकता हूं मैं। उन पर तो आपका कब्जा नहीं है खाली, जय श्रीराम।’ 

सदन में जय श्रीराम की गूंज के बीच गहलोत ने विपक्षी भाजपा पर तंज कसते हुए आगे कहा, ‘अब जय श्रीराम जो हैं उस पर आपने कब्जा कर लिया। क्या हमारे लोग खुश नहीं हुए जब मैं बोला जय श्रीराम? सब खुश होते हैं। पर दुर्भाग्य यह है कि आप कब्जा कर लेते हो। जैसे गांधी जी पर कर रहे हो, सरदार पटेल पर कर रहे हो, आंबेडकर साहब पर कर रहे हो। ये गलत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जय श्रीराम, श्रीराम का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम राम होता है। हम उनके नाम को भी लोगों के बीच इस रूप में ले जाएं कि लोगों में अशांति पैदा हो, गुस्सा पैदा हो यह अच्छी बात नहीं है। दुर्भाग्य है कि जिस प्रकार से मैंने कहा जय श्रीराम...सब खुश हो गए चाहे पक्ष हो या विपक्ष या प्रदेशवासी हो। कोई अल्लाह हू अकबर बोल जाए और कोई एतराज करे या कहे कि आपको जबरदस्ती बोलना पड़ेगा तो वह गलत है। मन से कोई बोले तो अच्छी बात है। लेकिन जय श्रीराम को लेकर भी अगर हम इस प्रकार से माहौल बनाएंगे तो यह देश कहां जाएगा?’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed