Weather Update: राजस्थान के पांच शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार; देश के 17 शहरों में पारा 44 के पार
प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई। हालात यह हैं कि राज्य के अलवर, बांसवाड़ा और फलौदी में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। राज्य के ज्यादातर शहरों में पारा 41 डिग्री के ऊपर ही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई। हालात यह हैं कि प्रदेश के अलवर, बांसवाड़ा और फलौदी में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। अलवर में सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के ज्यादातर शहरों में पारा 41 डिग्री के ऊपर ही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी जिलों में आने वाले दिनों में और तेज गर्मी पड़ सकती है। वहीं सौराष्ट्र, गुजरात, विदर्भ, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और झारखंड के 17 शहरों में पारे ने 44 का आंकड़ा पार कर लिया है।
पश्चिमी प्रदेश में जारी रहेगा गर्मी का कहर
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी प्रदेश के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर और सिरोही में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ ही कुछ जिलों में तेज लू चलने की आशंका भी जताई जा रही है। 11 अप्रैल के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
तापमान में बढ़ोतरी के पीछे यह कारण
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से आ रही हवा का असर राजस्थान पर सीधा हो रहा है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिम दिशा से आ रही हवा को अरब सागर से किसी तरह की नमी नहीं मिल रही। इस कारण शुष्क हवा होने से तापमान में इजाफा हो रहा है।
राजस्थान में बीते गुरुवार (10 अप्रैल) को जालोर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान यहां का तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया था। दस साल में ऐसा पहली बार हुआ था जब प्रदेश के किसी शहर का तापमान इन दिन 45 डिग्री से ऊपर गया हो।
आज सबसे गर्म प्रदेश के ये पांच जिले
| शहर | अधिकतम पारा | न्यूनतम पारा |
| अलवर | 45.8 | 21.7 |
| गंगानगर | 45.3 | 21 |
| फलौदी | 45.2 | 27.8 |
| बांसवाड़ा | 45.2 | 27.6 |
| चूरू | 45 | 19.4 |
इन जिलों में 45 डिग्री से कम पारा
| शहर | अधिकतम पारा | न्यूनतम पारा |
| बीकानेर | 44.7 | 25.5 |
| टोंक | 44.7 | 23.9 |
| पिलानी | 44.6 | 20.9 |
| बाड़मेर | 44.6 | 26.7 |
| डूंगरपुर | 44.4 | 23.5 |
| जालौर | 44.4 | 23.8 |
| नागौर | 44.3 | 20.8 |
| बारां | 44.1 | 16.1 |
| करौली | 44 | 17.4 |
| धौलपुर | 44 | 21 |
42 डिग्री तापमान से कम वाले जिले
| शहर | अधिकतम पारा | न्यूनतम पारा |
| जैसलमेर | 43.9 | 26.5 |
| हनुमानगढ़ | 43.8 | 16.8 |
| कोटा | 43.6 | 22.1 |
| सिरोही | 43.5 | 23.8 |
| बूंदी | 43.1 | 22.4 |
इन जिलों में सबसे कम तामपान
| शहर | अधिकतम पारा | न्यूनतम पारा |
| जयपुर | 42.5 | 23.8 |
| भीलवाड़ा | 42.3 | 16.5 |
| अजमेर | 42 | 22.5 |
| सीकर | 42 | 16 |
| चित्तौड़गढ़ | 41.9 | 16.5 |

बिहार: सात जिलों में अलर्ट
बिहार के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। इससे अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
छत्तीसगढ़ का बिलासपुर हर बार की तरह इस बार भी अप्रैल में ज्यादा तप रहा है। यहां सात अप्रैल को तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।