{"_id":"622f14ca5041ba768363bde5","slug":"weather-update-temperature-above-20-degrees-in-seven-districts-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: इस बार लू के साथ खूब तपाएगी गर्मी, सात जिलों में पारा 20 डिग्री से ऊपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: इस बार लू के साथ खूब तपाएगी गर्मी, सात जिलों में पारा 20 डिग्री से ऊपर
Mon, 14 Mar 2022 03:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Mar 2022 03:41 PM IST
सार
राजस्थान के तापमान में एक बार फिर बदलाव दिखाई देगा। अगले 48 घंटे में प्रदेश में तेजी से तापमान बढ़ सकता है। लू चलने के साथ दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
इस सीजन सताएगी ज्यादा गर्मी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के लोगों को इस बार सामान्य से अधिक गर्मी झेलनी पड़ेगी और लू के थपेड़ों का भी सामने करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसका अंदेशा जता दिया है। विभाग का कहना है कि इस बार मई तक रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। साथ ही अगले महीने से मई तक तपा देने वाली गर्मी पड़ेगी। विभाग के अुनसार राज्य के पश्चिमी इलाके के लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पूर्वी राजस्थान के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अधिकारियों ने बताया कि इस बार प्रशांत महासागर में अलनीनो के हालात बने हुई हैं। अगले तीन महीने में इसके कम होने की आशंका है। इससे हिंद महासागर में नकारात्मक आईओडी बनी हुई है। इस कारण प्रदेश में अधिक गर्मी पड़ने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
एक दो दिन में बढ़ सकती है और गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बाड़मेर और जैसलमेर सहित अन्य जिलों के तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। इससे आगामी दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 16 से 17 मार्च को दक्षिणी पश्चिमी राज्य के जिलों में लू चलने के भी आसार जताए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में वृद्धि होने के साथ ही गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
38 से 40 डिग्री रह सकता है तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर में गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। यहां लू चलने के भी आसार हैं। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती तंत्र भी सक्रिय हो सकता है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। चक्रवाती तंत्र के असर से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है। इससे जोधपुर संभाग के जिलों में 15 मार्च को तापमान 40 और बीकानेर संभाग के क्षेत्र में 38 से 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
रात के तापमान में तेजी से इजाफा
राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के सात शहरों में रात का (न्यूनतम) तापमान 20 डिग्री के पार चला गया। बाड़मेर में 24.9, फलोदी में 23.8, कोटा में 23.4, जालौर में 21.2 और सिरोही में रात का तापमान 21.9 डिग्री तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि हीट वेव (लू) चलने से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
| शहर | अधिकतम पारा | न्यूनतम पारा |
| बाड़मेर | 40.3 | 24.9 |
| कोटा | 35.9 | 23.4 |
| जैसलमेर | 39.3 | 22.8 |
| बीकानेर | 38.2 | 21 |
| जोधपुर | 38.4 | 20.9 |
| अजमेर | 37 | 20.1 |
| जयपुर | 35.8 | 20.8 |
मौसम का पूर्वानुमान
15 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
16 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
17 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
18 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
19 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
20 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।