फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Weather Update Temperature above 20 degrees in seven districts of Rajasthan

Rajasthan Weather Update: इस बार लू के साथ खूब तपाएगी गर्मी, सात जिलों में पारा 20 डिग्री से ऊपर 

Mon, 14 Mar 2022 03:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Mar 2022 03:41 PM IST
सार

राजस्थान के तापमान में एक बार फिर बदलाव दिखाई देगा। अगले 48 घंटे में प्रदेश में तेजी से तापमान बढ़ सकता है। लू चलने के साथ दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Weather Update Temperature above 20 degrees in seven districts of Rajasthan
इस सीजन सताएगी ज्यादा गर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के लोगों को इस बार सामान्य से अधिक गर्मी झेलनी पड़ेगी और लू के थपेड़ों का भी सामने करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसका अंदेशा जता दिया है। विभाग का कहना है कि इस बार मई तक रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। साथ ही अगले महीने से मई तक तपा देने वाली गर्मी पड़ेगी। विभाग के अुनसार राज्य के पश्चिमी इलाके के लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पूर्वी राजस्थान के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अधिकारियों ने बताया कि इस बार प्रशांत महासागर में अलनीनो के हालात बने हुई हैं। अगले तीन महीने में इसके कम होने की आशंका है। इससे हिंद महासागर में नकारात्मक आईओडी बनी हुई है। इस कारण प्रदेश में अधिक गर्मी पड़ने के आसार बने हुए हैं। 
विज्ञापन


एक दो दिन में बढ़ सकती है और गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बाड़मेर और जैसलमेर सहित अन्य जिलों के तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। इससे आगामी दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 16 से 17 मार्च को दक्षिणी पश्चिमी राज्य के जिलों में लू चलने के भी आसार जताए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में  अधिकतम और न्यूनतम पारे में वृद्धि होने के साथ ही गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


38 से 40 डिग्री रह सकता है तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर में गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। यहां लू चलने के भी आसार हैं। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती तंत्र भी सक्रिय हो सकता है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। चक्रवाती तंत्र के असर से  अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है। इससे जोधपुर संभाग के जिलों में 15 मार्च को तापमान 40 और बीकानेर संभाग के क्षेत्र में 38 से 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 


रात के तापमान में तेजी से इजाफा
राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के सात शहरों में रात का (न्यूनतम) तापमान 20 डिग्री के पार चला गया। बाड़मेर में 24.9, फलोदी में 23.8, कोटा में 23.4, जालौर में 21.2 और सिरोही में रात का तापमान 21.9 डिग्री तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि हीट वेव (लू) चलने से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 
शहर     अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
बाड़मेर     40.3     24.9
कोटा     35.9     23.4
जैसलमेर     39.3     22.8
बीकानेर     38.2     21
जोधपुर 38.4     20.9
अजमेर 37     20.1
जयपुर     35.8     20.8

मौसम का पूर्वानुमान
15 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
16 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
17 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
18 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
19 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।
20 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed