{"_id":"61f8dde20c9f4820b66ba589","slug":"warm-clothes-given-to-children-of-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कड़ाके की सर्दी में मंदिर संस्थान ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े, बच्चों के खिल उठे चेहरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कड़ाके की सर्दी में मंदिर संस्थान ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े, बच्चों के खिल उठे चेहरे
Tue, 01 Feb 2022 12:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसोल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:45 PM IST
सार
संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल ने कहा, श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान हर जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा के लिए हमेशा तत्त्पर है।
विज्ञापन
सस्थान की ओर से दिए गए गर्म कपड़े पहने बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोल की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। संस्थान ने वरिया महंत गणेश पूरी महाराज के सानिध्य में लौहार समाज, भील समाज, दमामी समाज और रावणा राजपूत समाज के एक हजार पांच सौ बच्चों को स्वेटर और जैकेट बांटे।
विज्ञापन
संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान हर जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा के लिए तत्त्पर है। आवश्यकता के समय में संस्थान ने जन सेवा के लिए अपने द्वार हमेशा खोल रखे हैं। जसोल कस्बे के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया तो उनके चहरे पर खुशी झलक उठी। सही मायने में वो खुशी ही हमारी खुशी है।
विज्ञापन
वरिया महंत गणेशपूरी महाराज ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अधिकांश गरीब लोगों के बच्चे पढ़ते हैं। मंदिर संस्थान ने कच्ची बस्तियों में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें रंग-बिरंगे गर्म कपड़े दिए तो उनके चेहरे का रंग खिल गया। उन्होंने कहा कि श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान गांव सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में सामाजिक सेवा के कार्य करने के लिए कई तरह के सार्थक प्रयास कर रही है और ऐसे काम लगातार किए भी जा रहे हैं। इस दौरान लालसिंह असाड़ा, फतेहसिंह, ठा. गजेन्द्रसिंह, ठा. मांगसिंह जागसा, मैनेजर जेठूसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन