Rajasthan Viral Video: एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे सात लोग, SHO ने रोककर कहा- वैरी गुड और सिखाया सबक
एसएचओ ने बताया कि शहर में यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क हादसे रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सरमथुरा इलाके में शुक्रवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छह लोग बैठाकर ले जा रहे बाइक सवार को रोककर कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरान है। यह वीडियो बसेड़ी विधानसभा के सरमथुरा क्षेत्र का है। वीडियो में एक बाइक पर परिवार के 7 लोग सवार हैं। पुलिस ने इतने लोगों को एक साथ बाइक में बैठकर जाते देखा तो वह हैरान रह गई। उन्होंने बाइक सवार को रोका और बाइक का चालान काटरकर उसे जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार सरमथुरा में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक बाइक सवार को रोका, वह मोटरसाइकिल पर छह लोगों को बैठाकर कहीं जा रहा था। एसएचओ देवेंद्र शर्मा ने बाइक सवार से पूछा कि यह क्या कर रहे हो? तो उसने कहा कि हम एक ही परिवार के हैं। बाइक सवार के इस जवाब पर एसएचओ नाराज हो गए। उन्होंने बाइक सवार को वैरी गुड बोलते हुए जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने उससे बाइक के कागज दिखाने के लिए कहा तो वह भी उसके पास नहीं थे।
1 बाइक पर 7 लोग सवार, रोककर बोला- वैरी गुड ,SHO ने धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में पुलिस ने 6 लोगों को एक ही बाइक पर ले जा रहे शख्स का चालान काटा और गाड़ी को जब्त कर लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. pic.twitter.com/siHUreBrhA
1 बाइक पर 7 लोग सवार, रोककर बोला- वैरी गुड ,SHO ने धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में पुलिस ने 6 लोगों को एक ही बाइक पर ले जा रहे शख्स का चालान काटा और गाड़ी को जब्त कर लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. pic.twitter.com/siHUreBrhA
— kumkumr ajput (@kumkumr_rajput) October 29, 2022
एसएचओ ने बाइक सवार को नीचे उतरने के लिए बोला और कहा कि ना तो तुम्हारे पास बाइक के कागज हैं ना ही तुमने हेलमेट पहना है और सात लोग बाइक पर बैठकर आराम से जा रहे हो। इतनी बड़ी लापरवाही कर रहे हो। इसके बाद उन्होंने बाइक का चालान काटकर उसे जब्त कर लिया और सभी लोगों को टैम्पो के जरिए उनकी मंजिल तक भिजवाया।
एसएचओ ने बताया कि शहर में यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क हादसे रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सरमथुरा इलाके में शुक्रवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छह लोग बैठाकर ले जा रहे बाइक सवार को रोककर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा भी अन्य 16 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।