{"_id":"63fc454b0aa2594e060ae084","slug":"villagers-beat-police-with-sticks-in-dhaulpur-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस पर टूट पड़े ग्रामीण, महिलाओं ने लाठी से पिटाई कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस पर टूट पड़े ग्रामीण, महिलाओं ने लाठी से पिटाई कर खदेड़ा
Mon, 27 Feb 2023 12:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:08 PM IST
सार
धौलपुर के ग्रामीण इलाके में जमीन विवाद को सुलझाना पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। ग्रामीण महिलाओं ने लाठियों से पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से झगड़ती महिला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सोशल मीडिया पर नादनपुर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला लाठी से पुलिसकर्मी पर एक के बाद एक कई वार करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल मामला यूं है कि नादनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुरा गांव में जमीन का विवाद सुलझाने शुक्रवार रात को गांव में पहुंची पुलिस का खुद विवाद से सामना हो गया। विवाद को सुलझाने के बजाय ग्रामीणों ने पुलिस पर ही लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी खुद को हमले से बचाता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे मामले में कॉन्स्टेबल पर हुए हमले के बाद भी थाना प्रभारी पिटाई की घटना से इंकार कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। जिस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े की खबर मिलते ही थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जहां एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को आता देख पुलिस कर्मियों पर ही हमला कर दिया। हालांकि मामले में थाना प्रभारी रामअवतार बैरवा पुलिसकर्मी की पिटाई की घटना से पूरी तरह से इंकार कर रहे हैं।