फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   VHP regional minister Suresh Upadhyay attacked Udhayanidhi Stalin

Rajasthan: विहिप के क्षेत्रीय मंत्री बोले- उदयनिधि स्टालिन देशद्रोही; बताया क्या है मणिपुर हिंसा का कारण?

Tue, 05 Sep 2023 08:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Sep 2023 08:10 PM IST
सार

सुरेश उपाध्याय ने कहा कि स्टालिन जैसे लोग हमारे लिए नए नहीं है। कोई ना कोई स्टालिन हमारे आगे बर्षों से खड़ा होता है, हम इन्हीं से लड़ रहे हैं। ऐसे एक नहीं हमारे आगे सैकड़ों स्टालिन है। हम इन्हें महत्त्व नहीं देते हैं।

विज्ञापन
VHP regional minister Suresh Upadhyay attacked Udhayanidhi Stalin
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय ने प्रेसवार्ता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान को घटिया बताया। उन्होंने कहा कि मेरे पास एक तस्वीर है, जिसमें उदयनिधि स्टालिन पादरी के आगे घुटनों के बल बैठा हुआ है। एम के स्टालिन एक कंवर्ट ईसाई है।  जिस व्यक्ति का धर्म बदल गया है, उसके लिए विवेकानंद ने कहा था कि जब देश में एक व्यक्ती का धर्म परिवर्तन होता है तो देश में एक देशद्रोही की संख्या बड़ती है। सुरेश उपाध्याय ने कहा कि ये बात संघ या विश्व हिंदू परिषद नहीं कह रहा है, 175 साल पहले विवेकानंदजी ने कही थी। 

विज्ञापन


सुरेश उपाध्याय ने कहा कि स्टालिन जैसे लोग हमारे लिए नए नहीं है। कोई ना कोई स्टालिन हमारे आगे बर्षों से खड़ा होता है, हम इन्हीं से लड़ रहे हैं। ऐसे एक नहीं हमारे आगे सैकड़ों स्टालिन है। हम इन्हें महत्त्व नहीं देते हैं।  उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर लगातार हमले इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि हिंदू समाज खड़ा हो गया है। अब इन्हें पता चल गया है कि इनकी दाल गलने वाली नहीं है। आखिरी समय में आदमी ज्यादा फड़फड़ाता है, इसलिए ये शक्तियां खुद के बीच मतभेद होने के बाद भी एक झंडे के नीचे एकत्रित होकर हिंदू धर्म को खत्म करने के प्रयास में लग गई हैं। उन्होंने कहा कि हमें सबका ध्यान है, हम समाज और अपने संगठन की शक्ति के बल पर लड़ेंगे और जीतेंगे। 
विज्ञापन


मणिपुर हिंसा को लेकर सुरेश उपाध्याय ने कहा कि मणिपुर या नॉर्थ ईस्ट के जो स्टेट बने हैं उनमे से किसी की भी आबादी 50 लाख नहीं है। यह सब राज्य असम से निकले हुए हैं। इन्हें राज्य बनाने के पीछे चर्च की योजना थी। जितने भी आतंकवादी जैसे कुकी, बोडो, नागा ये सब चर्च द्वारा पोषित थे और आतंकवाद फैलाते थे। अब उन पर लगाम कसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश उपाध्याय ने कहा कि मिजोरम में रविवार को बाजार बंद रहता था और सब ईसाई चर्च जाते थे। जो लोग ईसाई नहीं हैं उनकी भी दुकानें बंद रखवाई जाती थीं। अगर, कोई दुकान खोलता था तो उसमें आग लगा देते थे। वाहर के लोगों को वहां जाने के लिए परमिट जारी होता है। उन्होंने हा कि ये सब राज्य भारत के अंग है फिर भेदभाव क्यों?  उन्होंने कहा कि ये सब सिर्फ चर्च का प्रोपेगेंडा है और ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि पूरे विश्व को ये बताया जा सके कि हिंदू पिछड़ा हुआ है और धर्म के नाम पर लड़ता है। पिछले 50 साल से यह संदेश और भाव पूरे विश्व में चलाया जाता रहा है। ऐसे में हिंदुओं को सभी मोर्चों पर लड़ने की आवश्कता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed