{"_id":"61bb100d0ce1713ce17e339c","slug":"vasundhara-raje-photo-missing-from-bjp-jan-akrosh-rally-posters-in-dhaulpur-supporters-showed-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा: गृह जिले में पोस्टर से गायब वसुंधरा राजे की तस्वीर, जन आक्रोश रैली में दिखा समर्थकों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा: गृह जिले में पोस्टर से गायब वसुंधरा राजे की तस्वीर, जन आक्रोश रैली में दिखा समर्थकों का आक्रोश
Thu, 16 Dec 2021 03:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 16 Dec 2021 03:38 PM IST
सार
धौलपुर जिले में भाजपा की जन आक्रोश रैली के लिए छपवाए गए पोस्टरों से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तस्वीर नदारद रहने के बाद पार्टी में कलह की अटकलें लगने लगी हैं। राजे समर्थक भी इसका विरोध कर रहे हैं और गुटबाजी का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में जन आक्रोश रैलियों का आयोजन कर रही है। ऐसी ही एक रैली बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह जिले धौलपुर में भी हुई। लेकिन, इस रैली के लिए छपवाए गए बैनरों से राजे की तस्वीर नहीं देखने को मिली। इसका राजे समर्थकों ने विरोध किया है।
विज्ञापन
ये बैनर-पोस्टर भाजपा की जिला कार्यकारिणी की ओर से छपवाए गए थे। इसको लेकर वसुंधरा समर्थक कार्यकर्ताओं ने खासी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्टर में राज्य स्तर पर डॉ. सतीश पूनिया और गुलाबचंद कटारिया के फोटो लगे होने और राजे की फोटो न होने का उनके समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस पोस्टर विवाद के बाद राजस्थान भाजपा में गुटबाजी होने की अटकलें लगने लगी हैं। राजे समर्थकों का कहना है कि जब पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं की तस्वीरें लगाई जा रही हैं तो फिर पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर न लगाने के पीछे क्या कारण है। वसुंधरा राजे के समर्थक सतीश पुनिया पर गुटबाजी करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन