फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vasundhara raje begins suraj sankalp yatra

वसुंधरा की सुराज संकल्प यात्रा शुरु, मोदी को 'नो एंट्री'

Thu, 04 Apr 2013 02:52 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Apr 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
vasundhara raje begins suraj sankalp yatra

राजस्थान में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अभी से कमर कस ली है।

विज्ञापन


चुनावी लक्ष्य को साधने के लिए वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा गुरुवार को राजसमंद के चारभुजा जी मंदिर से शुरू हो गई। लेकिन पार्टी के फायर ब्रांड नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

बताया जाता है कि वसुंधरा राजे के विरोध के कारण ही इस चुनावी रथ यात्रा में मोदी को शामिल नहीं करने का फैसला लिया गया है। दरअसल वसुंधरा नहीं चाहतीं कि मोदी उनके प्रयासों का श्रेय खुद ही ले लें।
विज्ञापन


इसके पीछे यह भी एक तर्क दिया जा रहा है कि वसुंधरा गहलोत सरकार के खिलाफ अल्पसंख्यकों की नाराजगी को भुनाना चाहती हैं। मोदी के आने से इस बात की आशंका है कि अल्पसंख्यक वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथ यात्रा के दौरान रैलियों में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, लालकृष्ण आडवाणी और अरुण जेटली शामिल होंगे।

संकल्प यात्रा
राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे दोपहर करीब बारह बजे चारभुजा जी पहुंचे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे चारभुजा जी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभा स्थल पर पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं उनका जोरदार स्वागत किया।

यात्रा पर एक नजर
वसुंधरा की सुराज संकल्प यात्रा सात चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में यात्रा उदयपुर संभाग में होगी। पहले चरण की यात्रा 16 जुलाई तक चलेगी, जिस दौरान 28 विधानसभा क्षेत्रों में 35 जन सभाएं होंगी।


सुराज संकल्प यात्रा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और इसमें वसुंधरा राजे करीब 13,500 किमी चलेंगी। सात चरणों 212 जन सभाएं होंगी और इसका समापन 21 जुलाई को जयपुर में होगा।

वसुंधरा राजे यह पूरी यात्रा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो बसों से तय करेंगी। बस में टीवी, म्यूजिक, इंटरनेट और लिफ्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed