{"_id":"711f1766-a6d0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"upa-government-on-ventilator","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीए सरकार मरने वाली है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीए सरकार मरने वाली है...
उदयपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह सरकार मरने वाली है।
विज्ञापन
सरकार की स्थिति यह है कि अब गई...तब गई। यूपीए सरकार की तबीयत इतनी खराब है कि ये आईसीयू में है और वेंटिलेटर पर है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ताकत केवल सीबीआई है, जिसके दम पर वह उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व अन्य को डराने का काम लेती है।
गडकरी मंगलवार को उदयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे की सुराज संदेश यात्रा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 65 सालों में कुशासन के अलावा कुछ नहीं दिया।
कांग्रेस सरकार ने अपनी गलत आर्थिक नीतियों तथा कमजोर नेतृत्व के कारण देश को इस हालत में पहुंचा दिया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू गरीबी हटाने की बात कहते थे और इंदिरा गांधी से लेकर अब तक सभी प्रधानमंत्री भी यही बात बोल रहे हैं, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गरीबी हटाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस है तब तक देश में भ्रष्टाचार, महंगाई और भुखमरी रहेगी।
विज्ञापन
भाजपा ने मध्यप्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों में सुशासन देकर अपनी कुशलता का लोहा मनवा दिया है। गुजरात के विकास के मॉडल को केंद्र सरकार अब देश के विकास का मॉडल बनाने की सोच रही है।
गडकरी ने राजस्थान में भी सरकार बदलने का आह्वान किया और कहा कि इस प्रदेश को वसुंधरा राजे जैसे नेतृत्व की जरूरत है।
वसुंधरा राजे ने भी राजस्थान की गहलोत सरकार को खरी-खरी सुनाई और जनता से राजस्थान के विकास के मुद्दे पर भाजपा को वोट डालने की अपील की।