Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara: 104 Kg of Doda Chura Found in Secret Car Compartment, Three Alleged Smugglers Arrested

भीलवाड़ा: कार के गुप्त चेंबर में छिपा रखा था 104 किलो डोडाचूरा, पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन तस्करों को दबोचा

Sun, 22 Nov 2026 05:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 05:08 PM IST
सार

पुलिस और जिला विशेष टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 104 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। तस्करों ने खेप छिपाने के लिए कार की डिक्की में गुप्त चेंबर बनवा रखा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने गुवारड़ी नाले के पास नाकाबंदी कर एक कार से 104 किलो अवैध डोडा-चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कार में सवार तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मादक पदार्थ को छिपाने के लिए वाहन की डिकी में  विशेष गुप्त चेंबर तैयार करवा रखा था। इस चेंबर के अंदर रखे दो कट्टों में अवैध डोडाचूरा भरा हुआ था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार और बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर की नाकाबंदी
मंगरोप थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला विशेष टीम से चित्तौड़गढ़ की तरफ से एक कार में अवैध डोडाचूरा ले जाने की सटीक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला विशेष टीम के जवानों ने तुरंत गुवारड़ी नाले के पास पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम मौके पर मुस्तैद होकर संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी। कुछ समय बाद चित्तौड़गढ़ की दिशा से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


पुलिस को देख भागने का प्रयास
सामने पुलिस टीम को खड़ा देखकर कार चला रहे व्यक्ति ने अचानक वाहन को वापस उल्टी दिशा में मोड़कर मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पहले से मुस्तैद जवानों ने कार को आगे बढ़ने से रोक लिया और उसमें सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मियों ने जब कार की बारीकी से तलाशी ली तो डिक्की में बना गुप्त चेंबर दिखाई दिया। चेंबर को खोलने पर उसके अंदर रखे दो कट्टों से कुल 104 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोटा हादसे: पीएम मोदी और सीएम भजनलाल ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की मदद का एलान


एनडीपीएस कानून में मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान बागोर थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा निवासी मोहन गाडरी और धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी रायला थाना क्षेत्र के भादु निवासी नौरतमल है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सदर थाना प्रभारी को सौंपी जांच
मामले की आगे की विस्तृत जांच सदर थाना प्रभारी सीआई प्रहलाद सहाय को सौंपी गई है। जांच अधिकारी और पुलिस टीम अवैध डोडाचूरा की इस खेप की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं तथा मादक पदार्थ की तस्करी के पूरे नेटवर्क की गहराई से जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed